Azamgarh news:हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
Azamgarh news: Our courtyard, our children program was launched

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/आजमगढ़:ब्लाक संसाधन केंद्र सरूपहां लालगंज परिसर में शनिवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षाधिकारी डा0 विमल तिवारी, बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर अन्जू व अंजना ने मां सस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया । जिसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरूपहां व कंपोजिट विद्यालय सरूपहां की छात्राओं ने सरस्वती वंदना , स्वागत गीत प्रस्तुत किया । निपुण भारत मिशन के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले कक्षा एक व कक्षा दो के बच्चों को खंड शिक्षाधिकारी लालगंज डा0 विमल तिवारी व बाल विकास परियोजना लालगंज सुपरवाइजर अंजना व अन्जू ने टीपिन, पठन सामग्री देकर सम्मानित किया । हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी डा0 विमल तिवारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा एक, कक्षा दो व प्री प्राइमरी भी समाहित है । भाषा व संख्यात्मक कौशल बढ़ाने के लिए प्री प्राइमरी व बेसिक शिक्षा का बराबर महत्व है । बच्चों को कक्षा एक में आने से पहले खेल-खेल के माध्यम से टीएलएम के माध्यम से भाषा का सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक सामान्य ज्ञान हो जाये। यही हम सब लोगों को निपुण भारत के तहत साथ- साथ मिलकर करना है। जितने बच्चे हमारे आंगन में हैं सब हमारे बच्चे है, उसमे कोई भेदभाव नही है । इस अवसर पर शशि आर्या वार्डेन , संगीता देवी, दुर्गावती प्रजापति , संगीता विशेष शिक्षक , वीरबल राम,अनिल यादव,धनन्जय सिंह,नगेन्द्र यादव,मनीष सिंह,वीरेश,श्याम कन्हैया , सुशिल यादव,समरजीत विश्वकर्मा , मीना देवी , रीताराय,अमर बहादूर सिंह,नीलम चौहान , देवेन्द्र पाण्डेय,सहित अन्य शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही ।



