Azamgarh news:तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Azamgarh news: Bike rider dies after being hit by a speeding car

अहरौला/आजमगढ़::अहरौला थाना क्षेत्र के मेहदवारा मोड़ पर शुक्रवार रात लगभग 7 बजे हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को आनन-फानन में कोयलसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी संदीप प्रजापति (29 वर्ष) पुत्र रामअवध प्रजापति के रूप में हुई है। बताया गया कि संदीप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके परिवार में एक पुत्र व एक पुत्री हैं।घटना की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button