Gazipur News: साबिर अली आईटीआई में मारुति सुजुकी का कैम्पस सेलेक्शन, 50 प्रशिक्षणार्थी लिखित परीक्षा में सफल

Gazipur News: साबिर अली आईटीआई में मारुति सुजुकी का कैम्पस सेलेक्शन, 50 प्रशिक्षणार्थी लिखित परीक्षा में सफल

जखनिया (गाज़ीपुर)।
साबिर अली आईटीआई में बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में संस्थान के 90 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैम्पस सेलेक्शन के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 50 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण वायवा (साक्षात्कार) निर्धारित किया गया है, जो आगामी 06 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।
लिखित परीक्षा में सफल सभी प्रतिभागियों को संस्थान परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आमिर अली ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए 6 फरवरी को होने वाले वायवा के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैम्पस सेलेक्शन के आयोजन से संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button