Azamgarh news:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नगर पंचायत उपकार्यालय का हुआ उद्घाटन,अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने किया लोकार्पण
Azamgarh news: Nagar Panchayat sub-office inaugurated with Vedic chanting, President Shweta Jaiswal inaugurated it.

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल
महराजगंज (आजमगढ़)नगर पंचायत महराजगंज के वार्ड नंबर एक में भैरव धाम पर गुरुवार को वैदिक अनुष्ठान के साथ और उपकार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ ।नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने अपने पति डॉ. सुनील जायसवाल के साथ पूजा-अर्चना कर नवीन उप कार्यालय को लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को जहां बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी वहीं यह धाम सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल व लोक आस्था का केन्द्र होने के कारण यहां पर जनपद के कोने-कोने से लोगों का आवागमन होता रहता है और शादी विवाह जैसे तमाम धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं तथा प्रत्येक मंगलवार व पूर्णिमा को भव्य मेला भी लगता है । यहां पर आने वाले आगन्तुकों एवं श्रद्धालुओं को भी इस कार्यालय के माध्यम से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी । इस कार्यालय से नगरवासियों को अब बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाएं मिलने की उम्मीद है,इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार राय, वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार सिंह, सभासद देवीप्रसाद मिश्र, कमलेश कुमार, अरविंद, रूपेश, वीरेंद्र शर्मा, फैयाज अहमद, पेशकार सैनी, राधेश्याम सैनी, सचिन गोस्वामी, देवेन्द्र विश्वकर्मा, नन्नी सिंह, दुर्गा गोस्वामी, शिवम् सिंह, बन्टी जायसवाल, सुमेर जायसवाल आदि सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे ।उपस्थित लोगों का आभार ब्यक्त करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर सुनील जायसवाल ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में सराहनीय बताया।


