Deoria news, न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की अहम बैठक संपन्न

न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की अहम बैठक संपन्न।
देवरिया।
माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में जिले के समस्त विभागों के साथ दिनांक 22.02.2026 स्थान राजकीय इण्टर कालेज में होने वालेे वृहद मेगा शिविर/जागरूकता शिविर के भव्य आयोजन/सफलता हेतु समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय से जोड़ने के उद्देश्य से समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की जानकारी पहुंचाना और निशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। बैठक के दौरान निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालतों तथा आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा एवं वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों से आह्वान किया कि वे गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों, निराश्रितों एवं जरूरतमंद वर्गों तक उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी सक्रिय रूप से पहुंचाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति अज्ञानता के कारण न्याय से वंचित न रह जाए। साथ ही मध्यस्थों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया गया, जिससे न्यायालयों पर बढ़ते बोझ को कम किया जा सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जनपद के समस्त थानों के पैरवीकारों को न्यायालय द्वारा प्रेषित नोटिसों का तामिला ससमय कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button