Azamgarh news :पुस्तक मेले में आज जल जीवन मिशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पुस्तक मेले में आज जल जीवन मिशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिला प्रशासन आजमगढ़ द्वारा आजमगढ़ पुस्तक मेले का आयोजन दिनांक 02.02.2026 से दिनांक 08.02.2026 तक किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक दिन विभिन्न विभागो द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
उक्त के क्रम में आज जल जीवन मिशन से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इं०एम०ए०किदवई सेवानिवृत्त अधिशासी अभियन्ता उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 बच्चें, रेडियों 90.4 हाफ लेमन के प्रस्तोता श्री आदिल व उनकी टीम, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) से श्री राजेन्द्र कुमार अधिशासी अभियन्ता, श्री सत्येन्द्र कुमार सहायक अभियन्ता, श्री प्रभात राय सहायक अभियन्ता, समस्त जूनियर इंजीनियर समस्त कार्यालय स्टाफ डी.पी.एम.यू. टीम, आई.एस.ए., आई.इ.सी. टीम, श्री कुलभूषण सिंह सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़, के द्वारा प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के स्वागत् के उपरान्त दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
आई.ई.सी. टीम द्वारा स्वागत् गीत एवं जलजीवन गिशन पर लघु नाटक का प्रदर्शन किया गया इसके उपरान्त श्री कुलभूषण सिंह राज्य पुरस्कार विजेता द्वारा जल संरक्षण एवं संचयन पर आडियो वीडियो के माध्यम से एक घण्टे का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अगला कार्यक्रम बच्चों के मध्य दूषित जल के सेवन से मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के सम्बन्ध में एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में प्रथग तीन प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पांच प्रतिभागियों को द्वितीय पुरस्कार, तृतीय 10 प्रतिभागियों को तृतीय पुरस्कार एवं दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किये गये।
पुरस्कार वितरण के बाद अधिशासी अभियन्ता श्री राजेन्द्र कुमार द्वारा सभी को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रेषित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button