Azamgarh news:पुलवामा के शहीदों की याद में अपना ट्रस्ट देवगांव में आयोजित करेगा रक्तदान शिविर
Azamgarh news: Apna Trust will organize a blood donation camp in Devgaon in memory of the martyrs of Pulwama.

लालगंज/आजमगढ़। देवगांव का अपना ट्रस्ट 14 फरवरी को पुलवामा के शहीदों की स्मृति में इंडियन बैंक कटरे में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा उपरोक्त जानकारी अपना ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार तथा प्रबंधन इरफान अहमद ने प्रदान करते हुए अधिक से अधिक लोगों के रक्तदान शिविर में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया पिछले वर्ष 67 लोगों ने रक्तदान किया था जबकि इस बार लक्ष्य 100 लोगों से अधिक का रखा गया है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। इसका सभी लोग ध्यान रखें और निसंकोच रक्तदान करें। ताकि समय पड़ने पर किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी का दिन इसलिए चयनित किया गया क्योंकि इसी दिन हमारे देश के वीर सपूतों ने पुलवामा में शहादत पेश की थी उनकी याद में हर साल रक्तदान शिविर का आयोजित किया जाता है।



