आजमगढ़ परिक्षेत्र में सुरक्षा व सशक्तिकरण का मॉडल बना मिशन शक्ति 5.0, डीआईजी व एसपी की भूमिका सराहनीय
आजमगढ़ में सुरक्षा की नई इबारत: डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसपी डॉ. अनिल कुमार की अगुवाई में सफल कार्यशाला

आजमगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर क्राइम कौशल कार्यशाला का भव्य आयोजन
डीआईजी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व छात्राओं को किया गया जागरूक
आजमगढ़।महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केन्द्र में परिक्षेत्रीय स्तर पर मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर क्राइम कौशल कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुनील कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के प्रभावी नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।कार्यशाला में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित व सजग बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
तीन जनपदों के पुलिसकर्मियों की रही सहभागिता
इस कार्यशाला में आजमगढ़ परिक्षेत्र के आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जनपदों से मिशन शक्ति एवं साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही जनपद के चार विद्यालयों की छात्राओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बना दिया।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों जनपदों के कुल 100 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।
डीआईजी का स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह का हरिऔध कला केन्द्र में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं सु-दीक्षा न्यू राह फाउंडेशन, आजमगढ़ के बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
मिशन शक्ति 5.0 की दी गई विस्तृत जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति केन्द्र, महिला बीट व्यवस्था एवं महिला बीट अधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल ने महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, वीमेन पावर लाइन 1090, ऑनलाइन फैमिली काउंसलिंग, महिला साइबर सेल, एण्टी रोमियो स्क्वाड, परिवार परामर्श केन्द्र एवं भरण-पोषण से संबंधित विधिक सहायता की जानकारी साझा की।
साइबर व सड़क सुरक्षा पर विशेष सत्र
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन का मार्गदर्शन
प्रख्यात साइबर विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन ने ऑनलाइन माध्यम से पुलिसकर्मियों व छात्राओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, साइबर बुलिंग से बचाव तथा साइबर अपराध होने पर त्वरित शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह द्वारा मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों, कार्यक्रम की मंच संचालिका, हाफ लेमन रेडियो एवं सु-दीक्षा नई राह फाउंडेशन को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह की दूरदर्शी सोच एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के सशक्त नेतृत्व में आयोजित यह कार्यशाला मिशन शक्ति 5.0 को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई, जिससे पुलिसकर्मियों व छात्राओं में सुरक्षा, सजगता और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, एएसपी प्रेमसुख दड़िया, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
एडिटर आफताब आलम



