Azamgarh news:आजमगढ़ पुलिस का सराहनीय प्रयास, मोबाइल रिकवरी अभियान बना भरोसे की मिसाल

Azamgarh news: Commendable effort of Azamgarh police, mobile recovery campaign becomes an example of trust

आजमगढ़ पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 197 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 लाख रू0 ) किया गया बरामद; वर्ष 2024 से अब तक कुल 3001 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 7.5 करोड़ रूपये) बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द।अवगत कराना है कि डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।माह जनवरी 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 197 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 लाख रूपये)को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं, रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं। वर्ष 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1553 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।इस प्रकार विगत 24 माह में कुल 3001 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 7.5 करोड़ रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button