आजमगढ़ में सपा विधायक पर लाइट लगाने के बदले पैसे लेने का आरोप, वीडियो वायरल

कार्यकर्ताओं के आरोप से सपा में मचा हड़कंप, विधायक ने कहा आरोप निराधार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की मेहनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी की विधायक पर रुपये लेकर लाइट लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सपा कार्यकर्ता राजेश यादव और रोमियो यादव ने आरोप लगाया है कि मौलानीपुर गांव में लगी सरकारी लाइट को काटकर खेत और एक पार्लर के सामने लगा दिया गया। उनका दावा है कि यह लाइट 15 हजार रुपये लेकर बेची गई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर पर भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं।आरोप लगाने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे लोगों को पार्टी टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से करने की बात भी कही है।वहीं, मेहनगर से सपा विधायक पूजा सरोज ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किसी को कोई शिकायत है तो संबंधित व्यक्ति को बुलाकर बातचीत की जाएगी।फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पार्टी के भीतर और आम जनता के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button