आजमगढ़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर दिये परामर्श
Free medical camp organized in Azamgarh, expert doctors gave consultation

आजमगढ़।ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम खेमऊपुर, पोस्ट चण्डेश्वर (आजमगढ़) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 08 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक चला इस चिकित्सा शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में जिन प्रमुख चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, उनमें डा. नवीन दुबे, डा. राजीव पाण्डेय, डा. एच.पी. त्यागी, डा. सुनील गुप्ता, डा. बृजेश पाण्डेय, डा. नीरज सिंह, डा. देवेश दुबे, डा. मनोज मिश्रा एवं डा. शादाब अहमद खान (सभी बी.एच.एम.एस.) शामिल रहे,इसके अतिरिक्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मोहम्मद अफजल तथा डा. डी.सी. श्रीवास्तव (बी.एच.एम.एस.) भी शिविर में अपनी सेवाएं दिए
शिविर में उपलब्ध विशेष सुविधाएं
चिकित्सा शिविर में शुगर, अस्थमा, टीबी, माइग्रेन, सिर दर्द, थायरॉयड की समस्या, फेफड़ों के रोग, उदर रोग, छाती के रोग, गठिया-बात, बीपी, पथरी (स्टोन) सहित आंख, नाक, कान व गला से संबंधित रोगों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही जनरल फिजिशियन एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट द्वारा बच्चों और सामान्य रोगियों की जांच भी की गई
लगभग 450 मरीजों के देखा गया और दवाएं भी वितरित की गई
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अरुण कुमार पाण्डेय (समाजसेवी एवं प्रधान पद प्रत्याशी), ग्राम खेमऊपुर-आजमगढ़ द्वारा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ के सहयोग से किया गया क्षेत्र के तमाम लोग इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में पहुंचे और डॉक्टर से परामर्श लेकर निशुल्क दवाएं प्राप्त की और सभी डॉक्टरों सहित आयोजक भी धन्यवाद किया



