Azamgarh news:सेंट जोसफ़ स्कूल मे फेयरवेल समारोह का हुआ भव्य आयोजन
Azamgarh News: Grand farewell ceremony organised at St Joseph's School

गंभीरपुर /आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जोसफ़ स्कूल मे रविवार को कक्षा 10 एवं 12 के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीष राय द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप वंदन करके किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन चंद्रभूषण राय व संचालन तुसार मिश्रा, संजना गुप्ता ने किया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति पेश की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कक्षा 9 और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के ऊपर पुष्प वर्षा करके उनका अभिवादन किया।उसके उपरांत अपने-अपने संबोधन में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिवार से जुड़ी अपने-अपने अनुभव को उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग इसी मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहिए और आगे चलकर डॉक्टर,इंजीनियर बनकर देश की सेवा कीजिए। अपने जीवन में विजन का एक बहुत बड़ा महत्व है इसके बिना कुछ भी संभव नहीं है और विजन को पूरा करने के लिए प्रतिदिन आपको पढ़ाई करना होगा और अपने विजन पर निरंतर आगे बढ़ना होगा। विद्यालय बनाना और बच्चों को अच्छी शिक्षा देना आज के समय में सबसे बड़ी समाज सेवा है।प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहां की बच्चे एक कच्चे घड़े के समान होते हैं जिन्हें अध्यापक अपने पठन-पाठन से उनको एक दिशा देने का कार्य करते हैं उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आगामी दिनों में आपकी परीक्षा है आप सभी लोग अपनी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा दीजिए और अपना अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन कीजिए। उप प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हमें कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए इसलिए आप सभी लोग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दीजिए और आगे बढ़िये अगर आप पढ़ाई में ध्यान देंगे तो आपका रिजल्ट अवश्य अच्छा रहेगा। विदाई समारोह के कार्यक्रम में सभी अध्यापक अध्यापिकाएं व छात्र-छात्राएं भावुक नजर आए। जनवरी माह में हुए GK, GS की परीक्षा विद्यालय में हुई थी जिसमें प्रथम स्थान आने पर कक्षा 10 के छात्र सौरभ बिन्द को मुख्य अतिथि द्वारा सायकिल, द्वितीय स्थान आने पर कक्षा 9 की छात्रा सौम्या यादव व कक्षा 7 के छात्र अर्पित यादव को सीलिंग फैन व तृतीय स्थान आने पर कक्षा 9 की छात्रा मोहिनी कुमारी व कक्षा 7 की छात्रा श्रेया यादव को दीवाल घड़ी दी गई।इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन चंद्रभूषण राय, शुभम राय,शिवम राय,प्रधानाचार्य अरुण कुमार, उप प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा,कोआर्डिनटर हेमंत यादव, बृजेश राय,गोपाल कुमार, आशीष सरोज,सुमन,चांदनी, मिश्रा,साक्षी,मधु राय,आकांक्षा यादव,नेहा राय,हिबा समेत विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन चंद्रभूषण राय द्वारा सभी मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया।



