Jabalpur accident:हिट एंड रन: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
जबलपुर में तेज रफ्तार का कहर, युवक की मौत के बाद चालक फरार

जबलपुर: शहर के व्यस्ततम इलाके पीवीआर मॉल (मुन्ना पान) के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (नंबर: MP 20 CL 0057) ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। 9 बजे की है चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट शोएब खान के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार मोड़ काट रही थी, तभी दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार को उसने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद चालक ने गाड़ी रोकने या घायल की मदद करने के बजाय मौके से भागना बेहतर समझा। आरोपी चालक ‘तय्यब अली’ मार्ग की ओर फरार हो गया।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



