होली में घर जाना होगा आसान: गोंदिया-छपरा होली स्पेशल ट्रेन चलेगी
होली पर्व पर बढ़ी रेल सुविधा, गोंदिया-छपरा के बीच विशेष गाड़ी

वाराणसी, 10 फरवरी, 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष गाड़ी का संचलन गोंदिया से 01 मार्च, 2026 को तथा छपरा से 03 मार्च, 2026 को निम्नवत किया जायेगा।08863 गोंदिया-छपरा होली विशेष गाड़ी 01 मार्च, 2026 को गोंदिया से 17.00 बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़ से 18.02 बजे, राजनांदगांव से 18.28 बजे, दुर्ग से 19.25 बजे, रायपुर से 20.10 बजे, भाटापारा से 20.57 बजे, उस्लापुर से 22.25 बजे, पेन्ड्रा रोड से 23.43 बजे, दूसरे दिन अनूपपुर से 00.22 बजे, शहडोल से 00.57 बजे, उमरिया से 02.10 बजे, कटनी से 04.45 बजे, सतना से 06.10 बजे, मानिकपुर से 09.02 बजे, प्रयागराज छिवकी 10.55 बजे, चुनार से 12.02 बजे, वाराणसी जं. से 17.15 बजे, जौनपुर से 19.00 बजे, केराकत से 19.42 बजे, औंड़िहार से 20.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.00 बजे, बलिया से 22.10 बजे, रेवती से 22.52 बजे, बकुल्हा से 23.34 बजे छूटकर तीसरे दिन छपरा 00.45 बजे पहुँचेगी।वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 08864 छपरा-गोंदिया होली विशेष गाड़ी 03 मार्च, 2026 को छपरा से 04.45 बजे प्रस्थान कर बकुल्हा से 05.20 बजे, रेवती से 05.54 बजे, बलिया से 06.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.50 बजे, औंड़िहार से 08.45 बजे, केराकत से 09.40 बजे, जौनपुर से 10.35 बजे, वाराणसी जं. से 13.00 बजे, चुनार से 16.02 बजे, प्रयागराज छिवकी से 18.35 बजे, मानिकपुर से 20.32 बजे, सतना से 21.20 बजे, कटनी से 23.00 बजे, दूसरे दिन उमरिया से 00.45 बजे, शहडोल से 01.54 बजे, अनूपपुर से 02.38 बजे, पेन्ड्रा रोड से 03.20 बजे, उस्लापुर से 05.25 बजे, भाटापारा से 06.10 बजे, रायपुर से 07.20 बजे, दुर्ग से 08.15 बजे, राजनांदगांव से 08.40 बजे तथा डोंगरगढ़ से 09.06 बजे छूटकर गोंदिया 11.00 बजे पहुँचेगी।इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।



