Deoria news, सरयु नदी में डूबा किसान का शव बरामद

सरयू नदी में डूबा किसान का शव बरामद।
देवरिया।
एक व्यक्ति किसान सम्मान निधि का फॉर्म भरवा कर अपने घर वापस जा रहा था सरयू नदी में देवार को जोड़ने वाले पीपा पुल पर जैसे ही पहुचा उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे वह साइकिल सहित सरयू नदी में डूब गया एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार डुबे व्यक्ति की तलाश कर रही थी ,लेकिन कहीं पर भी वह नहीं मिला आज परासिया देवार सरयू नदी के किनारे उसका शव उतरता दिखा
थाना क्षेत्र परसिया देवार निवासी धरमु प्रसाद 35 पुत्र स्वर्गीय करिया 2 फरवरी दिन सोमवार की दोपहर किसान सम्मान निधि का फॉर्म भरवा कर अपने घर वापस जा रहा था जैसे ही वह पीपा पुल पर पहुंचा इसी दौरान उनकी साइकिल डगमगा गई जिससे वह साइकिल सहित ही सरयू नदी में डूब गया स्थानीय लोगों ने इसके सूचना पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने लगातार डूबे किसान की तलाश कर रही थी आज दोपहर के करीब सरयू नदी किनारे एक व्यक्ति का शव देखा गया जिसे देख चरवाहों द्वारा पुलिस एवं डुबे व्यक्ति के परिवार को सूचना दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को सरयू नदी से बाहर निकालकर 8 दिन पहले सरयू नदी में डूबे किसान के परिवार को सूचना दी पत्नी कुसुम ने जब अपने पति को हालत देखी या हालत देख दहाड़ मार कर रोने लगी पत्नी की पहचान पर पुलिस ने धरमु प्रसाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्करी हाउस भेज दिया।
थाना अध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान 8 दिन पहले सरयू नदी में डूबे किसान के रूप में हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button