आजमगढ़:शाह कलंदर बाबा की दरगाह पर उरुष मेला शुरू, बुधवार भोर में होगा समापन
सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बना शाह कलंदर बाबा का उरुष मेला

आजमगढ़:ब्लॉक मोहम्मदपुर के ग्राम सभा कलंदरपुर स्थित शाह कलंदर बाबा के मजार पर मंगलवार को उरुष मेला का आयोजन किया गया मेला बुधवार की भोर मे 4 बजे मोहतली शाह जफरत यतीन द्वारा शाह कलंदर बाबा की मजार पर चादरपोशी के साथ समाप्त होगा। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर के कलंदरपुर स्थित कलंदर शाह की मजार बुढऊ बाबा की दरगाह नाम से भी जाना जाता है।
इसका इतिहास 18 वीं सदी से जुड़ा है जिसे औरंगजेब के शासनकाल में उनके मंत्री असद खान की पत्नी ने हिजरी 1118 मे बनवाया था।यह दरगाह सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है यहां स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धापूर्वक उरुष मेला का आयोजन भी किया जाता है जिसमें जिले के कोने-कोने से लोग आते हैं।यह मेला रमजान शुरू होने के लगभग 10 दिन पूर्व रहता है। उसी क्रम में मंगलवार की सुबह उरुष मेले का आयोजन किया गया मेले में दूर-दूर से आए दुकानदारों ने एक दिन पूर्व ही आ गए थे और मंगलवार की सुबह से ही शाह कलंदर बाबा की मजार पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया लोग मजार पर चादरपोशी करते हुए नजर आए। वही बच्चे झूले का आनंद लिए।यह मेला मंगलवार की सुबह से शुरू होकर पूरी रात भर चलते हुए बुधवार की भोर में 4:00 बजे दरगाह के मोहत्तली शाह जफरत यतीमद्वारा शाह कलंदर बाबा की मजार पर चादरपोशी करने के बाद समापन होगा। सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरपुर पुलिस व महिला पुलिस तैनात थी।



