Deoria news, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शचेरो सलेमपुर की विद्यार्थियों का डीडीयू विश्वविद्यालय में शैक्षिक भ्रमण

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के विद्यार्थियों का डीडीयू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण
देवरिया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के विद्यार्थियों के शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध करने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का एक शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोज़र विज़िट) आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष पांडेय ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण में लगभग 240 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक शाहिद जमाल अंसारी एवं सौरभ कुमार ने किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग का दौरा कर आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद छात्रों ने ललित कला विभाग में जाकर कला की विभिन्न विधाओं एवं सृजनात्मक कार्यों का अवलोकन किया।
कक्षा अध्यापकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक दौरों से छात्रों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और भविष्य के करियर चयन में मार्गदर्शन मिलता है। वहीं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्रों की जिज्ञासा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए सभी सहयोगी शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button