Azamgarh news :अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सिधारी पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 10.02.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी मुसेपुर, थाना सिधारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा चेकिंग के दौरान नरौली के दक्षिण दिशा में जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास समय करीब 19:44 बजे अभियुक्त अनिल कुमार मिश्रा पुत्र मन्नन मिश्रा निवासी ग्राम मिशिरपुर, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 बद्रीनाथ मौर्य द्वारा की जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।


