Azamgarh news :गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद के थाना तहबरपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 18/2026 धारा 2(ख)(II)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की प्रारंभिक विवेचना उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव द्वारा की जा रही है।
विवेचना के दौरान राजू सिंह पुत्र गुरूमित सिंह निवासी ग्राम बहेड़, थाना बस्सी पठाना, जनपद फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) का नाम प्रकाश में आया था, जो मामले में वांछित चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव ने पुलिस टीम के साथ किशुनदासपुर मोड़ से दोपहर 12:30 बजे राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में मु0अ0सं0 55/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत थाना तहबरपुर में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव, कांस्टेबल रत्नेश सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार एवं कांस्टेबल मिथिलेश साह शामिल रहे।



