Azamgarh News: अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर नगर पंचायत सीमा से लगभग 50 मीटर दूर जिवली स्थित यूनियन बैंक के पास युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बरदह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं शव के पास गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी मिलने से मामला और रहस्यमय हो गया है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button