Azamgarh News: ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन, रक्तदाताओं के वितरित किया प्रमाण पत्र*

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

*सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़*

लालगंज (आजमगढ़)। शनिवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में देवगांव स्थित इंडियन बैंक कटरा में अपना ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई भी दान नहीं होता। उन्होंने आह्वान किया कि एक यूनिट खून से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है इसलिए सभी लोग बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा लें। अपना ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। पूर्व सहायक अभियंता सिविल कुशल पाल मिश्रा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। अपना ट्रस्ट के प्रबंधक इरफान अहमद ने कहा कि खून से किसी की जान बचाने से बड़ा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साह देखने योग्य रहा और आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर रामानंद सागर, राकेश कुमार गुप्ता, काली प्रसाद तिवारी, महेंद्र चौरसिया, राम सम्हार यादव, ऋषभ कुमार, प्रधान पवन यादव, काशिफ प्रधान,शाह आलम, नीरज तिवारी, डाक्टर एचसी पाल, अबुल असर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर कुल 84 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button