Azamgarh news :07 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
07 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को कुल 07 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 02.03.2026 को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराही पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व रोकथाम जुर्म जरायम के दौरान देवारा तुर्कचारा के पास से तीनों अभियुक्तों को समय करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 07 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



