आजमगढ़ में नशा तस्करी पर बड़ी चोट:आजमगढ़ में एसटीएफ व पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मिनी कंटेनर से 354 किलो गांजा बरामद

Major blow to drug smuggling in Azamgarh: Major action by STF and police in Azamgarh, 354 kg of ganja recovered from a mini container.

 गंभीरपुर पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 354 किग्रा गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ लखनऊ टीम और गंभीरपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 12 मार्च 2026 को एसटीएफ लखनऊ की टीम और थाना गंभीरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ राज्य से एक मिनी कंटेनर ट्रक के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा आजमगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी तथा थानाध्यक्ष गंभीरपुर अखिलेश कुमार सिंह ने अपनी-अपनी टीम के साथ अमौड़ा टोल प्लाजा के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा से लगभग 200 मीटर पहले मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP79 AT 9418 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में बनाई गई प्लास्टिक की गुप्त कैविटी में छिपाकर रखी गई 14 बोरियों में कुल 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है।pपुलिस ने मौके से ट्रक चालक राजीव कुमार यादव पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया (उम्र लगभग 38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया। यह गिरफ्तारी सुबह लगभग 07:30 बजे अमौड़ा टोल प्लाजा के पास की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए वह गांजे को मिनी कंटेनर ट्रकों में बनाई गई गुप्त कैविटी और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाता था, जिससे सामान्य चेकिंग में पकड़ में आने की संभावना कम रहती थी।
बरामदगी के आधार पर थाना गंभीरपुर में मु0अ0सं0 71/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गंभीरपुर पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी, चौराहों पर नियमित चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में जुटी हुई है। इसी सक्रियता का परिणाम है कि एसटीएफ और गंभीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इतनी बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद कर अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।
स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की सराहना की जा रही है तथा अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान को प्रभावी बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button