Mau News:*अफवाहों पर न दें ध्यान जनपद में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर है उपलब्ध : जिला पूर्ति अधिकारी।*

मऊ। घोसी। जनपद में किसी को भीएलपीजी गैस की कमी नहीं होगी। उपभोक्ता जिस गैस कंपनी के उपभोक्ता है उस एजेंसी से निर्धारित समय में ऑनलाइन बूकिंग कर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। अफवाहों पर कोई ध्यान न दें।
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के चलते कुछ लोगों द्वारा जनपद में गैस सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा न होने की अफवाह फैलाई जा रही है, यह अफवाह बिल्कुल गलत है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील किया गया कि इस प्रकार की किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में गैस वितरण की आइओसीएल की 11, बीपीसीएल की 07, एचपीसीएल की 12 एजेंसियां हैं इस प्रकार कुल 30 एजेंसियां जनपद में है एवं जनपद में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 482976 है। आज की तिथि में कुल गैस सिलेंडर स्टॉक की संख्या 17363 है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की उपलब्धता जनपद में पर्याप्त मात्रा में है। वर्तमान में ऑनलाइन बुकिंग कराई जा रही है एवं डिलीवरी कोड के आधार पर घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है। इसलिए कोई भी उपभोक्ता परेशान ना हो एवं गैस सिलेंडर से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button