Azamgarh news :अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना महराजगंज पर वादी ने तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अभियुक्त विकास यादव निवासी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कटान बाजार क्षेत्र से वांछित अभियुक्त विकास यादव को समय लगभग 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
विकास यादव पुत्र रामपलट यादव निवासी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष ।
अपहृत नाबालिग पीड़िता सकुशल बरामद
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में घटना के संबंध में जुर्म स्वीकार किया गया तथा अपना पक्ष न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही गई।



