Azamgarh news :थाना बरदह पुलिस के सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने 04 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
थाना बरदह पुलिस के सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने 04 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान थाना बरदह पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए चोरी की घटनाओं में संलिप्त तथा चोरी करने की योजना बनाने वाले अभियुक्तों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 17/18.03.2026 की रात्रि में थाना बरदह पुलिस टीम द्वारा थाना बरदह क्षेत्रांतर्गत गोड़हरा बाजार में चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा थाना मेंहनगर, देवगांव सहित अन्य जनपदों में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता, सूझ-बूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उक्त चोरों को पकड़ने का सराहनीय कार्य किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य के लिए आज दिनांक 20.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में थाना प्रभारी बरदह सहित 04 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोड़ी एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल उपस्थित रहे।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी—
1. राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बरदह, जनपद आजमगढ़
2. उपनिरीक्षक अंबुज राय, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
3. मुख्य आरक्षी संतोष शाह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
4. आरक्षी सूरज पाल, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।



