Azamgarh news :ग्राम प्रहरियों को पुलिस अधीक्षक ने दिया वर्दी किट

ग्राम प्रहरियों को पुलिस अधीक्षक ने दिया वर्दी किट

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा ग्राम स्तर पर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 22.03.2026 को थाना गंभीरपुर क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को पुलिस लाइन स्थित स्टोर से वर्दी किट वितरित की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे अपराधों की प्रभावी रोकथाम की जा सके।
वर्दी किट वितरण का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों की पहचान को स्पष्ट करना तथा ड्यूटी के दौरान उनकी कार्यक्षमता एवं मनोबल को बढ़ाना है। इससे पुलिस एवं ग्राम प्रहरियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button