Azamgarh news :डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश
डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने जिला कारागार आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के बैरकों, भोजनालय, कैंटीन, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कारागार में सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।



