AZAMGARH News:राजाराम स्मारक इंटर कॉलेज में सरस्वती प्रतिमा की हुई स्थापना

Azamgarh news: Saraswati statue installed in Rajaram Memorial Inter College

गंभीरपुर /आजमगढ़।शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदपुर के ग्राम सभा गंभीरपुर में स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजाराम स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की भव्य मूर्ति की स्थापना पुरे विधि विधान और भव्य पूजन के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम बुधवार की सुबह विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र मौर्य सरस्वती जी की प्रतिमा पर ब्राह्मण द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजन अर्चन किए उसके बाद विद्यालय प्रांगण के गेट पर प्रतिमा की स्थापना की गई। उसके उपरांत सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। प्रतिमा स्थापना से पूरा विद्यालय परिसर भक्ति मय माहौल में डूबा हुआ नजर आया। इस मौके पर मुख्य रूप से कैलाश नाथ मौर्य,रविंद्र मौर्य,दुर्जन यादव,धर्मेंद्र तिवारी,शुभम् मौर्य,रीना मौर्या,प्रवेश यादव,रामविजय, अशोक, देवेंद्र,अभिषेक, चंद्रेश, संतोष, प्रमोद, बलवंत, अविनाश, आनन्द, दुर्गा,विशाल समेत विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button