अतरौलिया। अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी भीषड आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू।

पुलिस व दमकल की गाड़ियां समय से न पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

अतरौलिया। अज्ञात कारणों से गेहूं के खत में लगी भीषड आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू।

पुलिस व दमकल की गाड़ियां समय से न पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

स्थानीय थाना क्षेत्र के जनपद की सीमा से सटे लोहरा व तेजापुर गांव के सिवान में दिन में लगभग 1:00 बजे गेहूं की खेत में अचानक आग लग गई। पछुवाँ हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से सटे भरसानी गांव की तरफ बढ़ने लगी। आग की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए। जैसे ही आग गांव की तरफ बढ़ने लगी तो स्थानीय ट्रैक्टर चालक सोनू व नागेंद्र यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग की लपटों में ट्रैक्टर लेकर कूद पड़े और जुताई कर आग को गांव की तरफ बढ़ने से रोका। ग्रामीणों ने बताया कि दमकल व पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई समय पर नहीं पहुंचा, ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को भी दिया जो वहां पहुंचे तो थे लेकिन डर बस आग के समीप नहीं गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया तब तक कई किसानों का नुकसान हो चुका था। स्थानीय किसान ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मेरा 5 बीघा खेत काटकर खेत में ही पड़ा था जो जलकर बर्बाद हो गया, जिसमें 70 से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घर में खाने व पशुओं के चारा की किल्लत हो गई ।वही आग की चपेट में आए अन्य खेतों में नरेंद्र यादव तेजापुर ढाई बीघा ,सुरेंद्र यादव ढाई बीघा, सतीश पाठक डेढ़ बीघा, सोनी यादव डेढ़ बीघा समेत लगभग दो दर्जन से अधिक खेत में पड़े फसल अवशेष (भूसा) आग की चपेट में आ गए, गलीमत रही की इन किसानों का खेत कट चुका था केवल फसल अवशेष (भूसा) जलने से नुकसान हुआ है। लेखपाल सुनील मिश्र व हरिनाथ मौर्य मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में उनकी मदद की। आग बुझाने के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची लेकिन खेतों तक नहीं पहुंची जिससे स्थानीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button