Azamgarh News: गागेपुर में अंबेडकर जयंती पर सम्मान और सामाजिक सौहार्द की मिसाल, बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय

गागेपुर में अंबेडकर जयंती पर सम्मान और सामाजिक सौहार्द की मिसाल, बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गागेपुर गांव सभा में भारत रत्न बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मानपुर गांव निवासी, आर्मी व प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त अशोक कुमार राय ने गागेपुर हरिजन बस्ती पहुंचकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में गागेपुर के वरिष्ठ नागरिक पलटन राम और शिवचंद राम ने भी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत अशोक कुमार राय ने पलटन राम एवं शिवचंद राम को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया, जिससे माहौल भावुक और सम्मान से भर उठा।
इस दौरान अशोक कुमार राय ने भावुक होते हुए कहा कि बचपन में उन्हें इन लोगों से अपार स्नेह और सहयोग मिला था। आज जब वे बुजुर्ग हो चुके हैं, तो उनका कर्तव्य बनता है कि वे उनका सम्मान करें और उनकी देखभाल में अपना योगदान दें। उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहब के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरा वातावरण सामाजिक समरसता, भाईचारे और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
इस मौके पर रामदयाल, इंदल कुमार, पलकधारी राम, डॉ. हरिश्चंद्र, शिवप्रसाद राम, अनिकेत, डब्लू राम, किशन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button