Azamgarh News: अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण, रघुकुल ग्रैंड होटल में भावभीनी विदाई

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय:
अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण, रघुकुल ग्रैंड होटल में भावभीनी विदाई
आजमगढ़ जनपद के विद्युत खंड द्वितीय में तैनात अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण इटावा जनपद के लिए हो गया है। उनके स्थान पर गोपीचंद को नया अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर बुधवार की शाम शहर के रघुकुल ग्रैंड होटल में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में विभाग के अधिशासी अभियंताओं, उपखंड अधिकारियों तथा अवर अभियंताओं ने एकत्र होकर श्री अग्रवाल को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम पहनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सहयोगियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।
विदाई समारोह में कई अधिकारी भावुक नजर आए। वक्ताओं ने कहा कि श्री अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में न केवल विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया, बल्कि टीम भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलने का काम किया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी बिलरियागंज तुषार श्रीवास्तव, जीयनपुर से राजू कुमार, महराजगंज से बृजेश कुमार राव, संजीव प्रभाकर, सहदेव राम, सत्येंद्र कुमार, आदर्श वर्मा, राजू कुमार, जय सिंह वर्मा, बृजेश कुमार, अमरदीप सिंह, अजय जायसवाल, वीरेंद्र यादव, राजाराम, अंशुमान सिंह, आशीष विश्वकर्मा, विवेक श्रीवास्तव, धीरेंद्र कुमार यादव सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में श्री अग्रवाल ने सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजमगढ़ में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां मिले सहयोग और स्नेह को वह कभी नहीं भूल पाएंगे।



