Azamgarh News: बीकापुर में भीषण आग: कई घर जलकर राख, मवेशी की मौत

*बीकापुर में भीषण आग: कई घर जलकर राख, मवेशी की मौत
बरदह। थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव में दोपहर मंगलवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार खेत में भूसा बनाने के दौरान मशीन से निकली चिंगारी से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गई।आग की चपेट में आकर सगे भाइयों के घर जलकर राख हो गए। पीड़ितों में दिनेश पुत्र मेंटल, रमेश पुत्र मेंटल, सुरेश पुत्र चिरई तथा प्रकाश पुत्र चेन्नई के घर शामिल हैं। आग लगने से घर में रखा कपड़ा, राशन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार जब तक लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। कच्चे मकानों में आग ने और भी तेजी से नुकसान पहुंचाया।घटना में तीन सूअर भी जलकर झुलस गये, जिससे पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त क्षति उठानी पड़ी।सूचना मिलने पर दमकल विभाग और 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद गांव में दहशत और दुख का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। मौके पर राजस टीम पहुंची और पुलिस 112 पहुंची थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आग लगी थी जांच करवा कर नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।



