Azamgarh news :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार एवं अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) श्री राहुल विश्वकर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा के दृष्टिगत एक गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में परीक्षा में नियुक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया तथा दिनांक 25, 26 एवं 27.04.2026 को प्रस्तावित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



