Azamgarh News: विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पदम विभूषण, पदम भूषण तथा पदम श्री उपाधियां दिये जाने के लिए महानुभाव/महानुभावों के नाम की संस्तुतियां विलम्बवत 20 जून, 2026 तक करायें उपलब्ध*

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

*विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पदम विभूषण, पदम भूषण तथा पदम श्री उपाधियां दिये जाने के लिए महानुभाव/महानुभावों के नाम की संस्तुतियां विलम्बवत 20 जून, 2026 तक करायें उपलब्ध*

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पदम विभूषण, पदम भूषण तथा पदम श्री उपाधियां दिये जाने के लिए महानुभाव/महानुभावों के नाम की संस्तुतियों उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेंशन दो प्रतियां वांछित सूचना के साथ विलम्बवत दिनांक 20 जून, 2026 तक उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अपने जनपद के किन्हीं महानुभाव / महानुभावों का नाम प्रस्तावित करना चाहे तो उनके व्यक्त्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेशन दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में वांछित सूचना विलम्बवत दिनांक 20 जुन 2026 के पूर्व उपलब्ध करा दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button