Azamgarh news :मेडिकल स्टोर से ₹20,000 की चोरी के दो आरोपी 15000 रूपये व अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार 

मेडिकल स्टोर से ₹20,000 की चोरी के दो आरोपी 15000 रूपये व अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अंजान शहीद निवासी जावेद अख्तर पुत्र स्व0 बदरूद्दीन द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके आफाक मेडिकल स्टोर के कैश काउंटर से ₹20,000 चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0170/2026 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य द्वारा की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 21.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र रामाकर सिंह निवासी ग्राम किशुनपुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष एवं अभियुक्ता अन्तिमा सिंह पुत्री स्व0 तेजबहादुर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 31 वर्ष को बागखालिस से बक्खोपुर जाने वाले मार्ग से समय करीब 03:55 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के ₹15,000 नकद बरामद हुए तथा अभियुक्त अभिषेक सिंह के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button