Azamgarh news :रोडवेज क्षेत्र में महिला का चैन काटने वाली 04 अभियुक्ताएं चैन व नकदी के साथ गिरफ्तार

रोडवेज क्षेत्र में महिला का चैन काटने वाली 04 अभियुक्ताएं चैन व नकदी के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

श्रीमती चन्द्रवती देवी पत्नी स्व0 प्रभुनाथ सिंह चौहान निवासी पुरादुर्जन राम थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि वह अपने दामाद के साथ दवा लेने जा रही थीं, तभी रोडवेज के पास ऑटो में सवार चार महिलाओं द्वारा धोखे से उनके गले का चैन काट लिया गया। घटना के समय एक महिला द्वारा भ्रमित करने हेतु नाटक किया गया, जिससे वादिनी घबरा गईं और इसी दौरान अन्य महिलाओं ने चैन चोरी कर लिया। शोर मचाने पर वादिनी के साथ मौजूद व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से चारों महिलाओं को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से ऑटो में बैठकर यात्रियों को भ्रमित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती हैं। साथ ही पूर्व में भी सठियांव क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना को अंजाम देकर जेवरात व नकदी चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से 01 अदद पीली धातु की चैन व ₹2000/- नकद बरामद हुआ है। अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button