Azamgarh news :प्लाटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद में मारपीट, घायल होने के बाद पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार
प्लाटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद में मारपीट, घायल होने के बाद पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मुबारकपुर पर उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ल की तहरीर के आधार पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन के किनारे स्थित त्रिदेव ग्रुप प्लाटिंग स्थल, ग्राम सठियांव के पास दो पक्षों के बीच हिस्सेदारी व निवेश के विवाद को लेकर गाली-गलौज के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने की घटना प्रकाश में आई। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला किया गया, जिसमें सत्यानन्द चौबे व विकास चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में कराया गया। घटना के संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 146/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 352, 351(3), 125 BNS व 7 CLA एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 20.04.2026 को विवेचना के दौरान उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा जिला चिकित्सालय आजमगढ़ पहुंचकर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. सत्यानन्द चौबे पुत्र स्व0 कतवारू चौबे निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ एवं 2. विकास चौबे पुत्र सर्वानन्द चौबे निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ को समय करीब 19:50 बजे विधि सम्मत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



