Azamgarh news :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 06 चयनित UPPCS-2024 अभ्यर्थियों का किया सम्मान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 06 चयनित UPPCS-2024 अभ्यर्थियों का किया सम्मान

सफल अभ्यर्थियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा किए प्रेरणादायक अनुभव, अनुशासन व लक्ष्य निर्धारण पर दिया जोर

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में जनपद आजमगढ़ के UPPCS-2024 में चयनित 06 अभ्यर्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अभ्यर्थियों में श्री अनुराग पाण्डेय (चयनित पद– SDM, वर्तमान पद– ग्राम पंचायत अधिकारी, ब्लॉक ठेकमा, आजमगढ़), श्री अखिल पाण्डेय (Assistant Commissioner, Commercial Tax, वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारीरत), सुश्री पल्लवी सिंह (नायब तहसीलदार, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारीरत), सुश्री आँचल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार, वर्तमान पद– लेखपाल, सदर तहसील आजमगढ़), सुश्री आरती मिश्रा (Deputy Jailor, आरटीसी पुलिस लाइन आजमगढ़ में आरक्षी प्रशिक्षणरत) तथा श्री बलवंत सिंह (नायब तहसीलदार, वर्तमान पद– सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकी मंत्रालय, नई दिल्ली) शामिल रहे।

सम्मान समारोह के दौरान सभी सफल अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सफलता की यात्रा साझा की गई, जिससे उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा भी अपने अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य निर्धारण, निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक (परि0) प्रेमसुख दड़िया तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button