आजमगढ़ में बड़ा हादसा: जर्जर तार गिरने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, विभाग पर लापरवाही के आरोप

Major accident in Azamgarh: Lineman seriously burned after falling wire, department accused of negligence

आजमगढ़। फर्स्ट डिविजन, 1 सर्किल के अंतर्गत जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान 11 केवी लाइन पर कार्य कर रहे लाइनमैन जय सिंह (30 वर्ष, पिता – शिवप्रसाद) अचानक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्य 132 केवी सिधारी से निकली 33 केवी सोफीपुर लाइन के नीचे किया जा रहा था। जाफरपुर सब स्टेशन के पास 11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 33 केवी सोफीपुर का जर्जर तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संबंधित 33 केवी लाइन पहले से ही जर्जर स्थिति में थी और पूर्व में भी गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी थीं। बावजूद इसके समय रहते मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया। घटना के समय लाइनमैन के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण भी मौजूद नहीं थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई।हादसे में जय सिंह के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button