ब्रेकिंग आजमगढ़:थाना परिसर में वृद्ध की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

An elderly man died in the Maharajganj police station premises; the police sent the body for post-mortem.

महराजगंज (आजमगढ़)शुक्रवार सुबह दस बजे किसी मामले की पैरवी के लिए थाने पर गये क्षेत्र के सुरजीपुर गांव निवासी एक वृद्ध की थाना परिसर में ही अचानक मौत हो गयी जिससे परिसर में अफ़रा-तफ़री मंच गयी ।उक्त गांव निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र मरहूम मोहम्मद सफी किसी मामले की पैरवी के लिए अपने परिचित खानपुर भगतपट्टी थाना बिलरियागंज निवासी राजेश यादव के साथ बाइक से महराजगंज थाने पर गया था । थाना परिसर में गाड़ी खड़ी कर दोनो लोग गेट के सामने स्थित दुकान पर चाय पीने चले गये । चाय पीकर वापस परिसर में लौटते ही सलीम अचानक गिर पड़ा जिससे वहां अफ़रा-तफ़री मंच गयी । आनन-फानन लोगों के सहयोग से साथी राजेश आटो बुलाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे स्वजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे किन्तु पुलिस के काफी दबाव के बाद तैयार हुए तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । थानाप्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि स्वजनों के अनुसार वृद्ध काफी लम्बे समय से हार्ट का पेटेंट था जिसका इलाज चल रहा था । संभव है कि हार्ट अटैक के कारण मौत हुई हो । फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण बताया जाना संभव है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button