Azamgarh news :सरकारी कार्य में बाधा व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
सरकारी कार्य में बाधा व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को सराहनीय सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 06.06.2025 को ग्राम बर्रा में मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर नामजद व अन्य व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से प्रहार कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 161/25 धारा 191(2), 191(3), 3(5), 115(2), 109, 131, 121(1), 121(2), 324(4), 126(2), 117(2) बीएनएस, 7 सीएलए एक्ट व सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त अरविन्द उर्फ निक्कू राजभर का नाम प्रकाश में आया तथा धारा 117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
इसी क्रम में दिनांक 27.04.2026 को उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह थाना देवगांव द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अरविन्द उर्फ निक्कू राजभर पुत्र ललई राजभर निवासी ग्राम बर्रा थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को कोदहरा चौराहे से समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



