जनता का अटूट विश्वास: हर चुनाव में क्यों भारी पड़ते हैं आलम बदी आजमी,दलालों-ठेकेदारों से दूर, विकास पर फोकस,90 की उम्र में भी जनता के दिलों पर राज
Unwavering public trust: Why does Alam Badi Azmi prevail in every election? Away from brokers and contractors, focused on development, ruling the hearts of the people even at the age of 90.

आलम बदी आजमी आजमगढ़ जनपद की राजनीति का एक मजबूत और सम्मानित नाम हैं। करीब 90 वर्ष की आयु में भी उनकी सक्रियता और लोकप्रियता युवाओं जैसी बनी हुई है। पांच बार विधायक रह चुके आजमी को क्षेत्र में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है।वे खुद विकास कार्यों की निगरानी करते हैं और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करते, जिससे जनता में उनकी साफ-सुथरी और ईमानदार छवि बनी हुई है। यही वजह है कि हर वर्ग का उन्हें भरपूर समर्थन मिलता है और तमाम विरोध के बावजूद उनका राजनीतिक कद लगातार मजबूत बना हुआ है।
आजमगढ़ जनपद की राजनीति में एक ऐसा नाम है, जो उम्र के इस पड़ाव पर भी जनता के दिलों की धड़कन बना हुआ है, निजामाबाद से पांच बार से विधायक रहे आलम बदी आजमी। लगभग 90 वर्ष की आयु में भी उनकी लोकप्रियता और सक्रियता किसी युवा नेता से कम नहीं है।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आलम बदी आजमी को क्षेत्र में विकास पुरुष के रूप में देखा जाता है। वे हमेशा गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को लेकर चर्चा में रहते हैं। खास बात यह है कि वे न तो दलालों की सुनते हैं और न ही ठेकेदारों के दबाव में आते हैं। विधायक स्वयं मौके पर जाकर कार्यों की निगरानी करते हैं, जिससे क्षेत्र में बेहतर और टिकाऊ विकास कार्य सुनिश्चित होता है।इसी कार्यशैली के कारण क्षेत्र के हर वर्ग के लोग उन्हें सम्मान देते हैं और चुनाव में बढ़-चढ़कर समर्थन भी करते हैं। जनता के बीच उनकी साफ-सुथरी छवि और ईमानदार नेतृत्व ही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।हालांकि, उनकी सख्त कार्यप्रणाली से कुछ ठेकेदार और दलाल वर्ग असहज रहते हैं। यही कारण है कि समय-समय पर उनके खिलाफ नए-नए चेहरों को आगे लाने की कोशिशें होती रहती हैं। इसके बावजूद, अब तक कोई भी उनका राजनीतिक कद कम नहीं कर पाया है और न ही उनका टिकट कटवा सका है।आलम बदी आजमी समाजवादी पार्टी के एक मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं और लगातार पार्टी का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण ही उन्हें आज भी जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बनाए हुए है।
एडिटर आफताब आलम



