AZAMGARH News:शादी में खुशी के बीच खून-खराबा, युवक गंभीर

हल्दी समारोह में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

आज़मगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीह कैथौली गांव में सोमवार रात हल्दी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पिस्टल से फायर कर दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीह कैथौली निवासी छोटेलाल पुत्र छेदी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10:30 बजे गांव का ही रहने वाला आक्रोश गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता मौके पर पहुंचा और ननिहाल आए सत्यम गुप्ता पुत्र अखिलेश गुप्ता, निवासी फुलवरिया थाना अहरौला, पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोली चला दीघटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सत्यम को तुरंत शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दीदारगंज थानाध्यक्ष निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button