Azamgarh news :आजमगढ़ में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई कर सुनीं आमजन की समस्याएं

आजमगढ़ में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई कर सुनीं आमजन की समस्याएं

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद आजमगढ़ में पुलिस कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन प्रेम सुख दरिया तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौश्तुभ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण पुलिस की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे लोगों में संतोष देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button