Azamgarh news :पत्नी की शिकायत पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने वाला आरोपी पासपोर्ट, आधार व नकदी सहित गिरफ्तार

पत्नी की शिकायत पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने वाला आरोपी पासपोर्ट, आधार व नकदी सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत आगन्तुका तबस्सूम पुत्री स्व0 निहालुद्दीन निवासी नौशहरा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त नेहाल हासिम द्वारा अपना वास्तविक नाम-पता व मुकदमा छिपाकर वर्ष 2017 में फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने का मामला प्रकाश में आया। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादंवि व 12(1)(b) पासपोर्ट अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.04.2026 को व0उ0नि0 परमात्मा मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेरमा गेट के पास से अभियुक्त नेहाल हासिम पुत्र स्व0 नजीर अहमद निवासी चकसिकठी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 41 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक भारतीय पासपोर्ट, एक आधार कार्ड तथा ₹200/- नकद बरामद हुआ। अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button