Azamgarh news :पुलिस ने 88 लाख रूपये के खोए हुए कुल 352 एण्ड्रायड मोबाइल फोन किया बरामद; फरवरी 2024 से अब तक कुल 10 करोड़ 28 लाख मूल्य की 4172 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द।
पुलिस ने 88 लाख रूपये के खोए हुए कुल 352 एण्ड्रायड मोबाइल फोन किया बरामद; फरवरी 2024 से अब तक कुल 10 करोड़ 28 लाख मूल्य की 4172 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द।

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।
जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।
माह अप्रैल 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 352 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 88 लाख रूपये) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं । आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।
वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 959 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 02 करोड़, 39 लाख, 75 हजार रुपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
इस प्रकार विगत 27 माह में कुल 4172 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 10 करोड़, 28 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।



