Azamgarh news :दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
महाराजगंज थाना अंतर्गत नौबरार देवारा जदीद निवासी अजय यादव पुत्र स्व0 रामलवट यादव द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी बहन बन्दना को उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था तथा दिनांक 01.05.2026 को समय करीब 07:30 बजे अभियुक्त द्वारा मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी। जिसके आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 104/26 धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 शिवम मिश्रा मय हमराह द्वारा दिनांक 03.05.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त तन्मय हीरा विश्वास पुत्र सुमन्त हीरा विश्वास निवासी जामतला डुबली थाना गागनपुर जनपद नोदिया पश्चिम बंगाल (हाल पता ग्राम हैदराबाद थाना रौनापार, आजमगढ़) को करखिया मोड़ से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



