Azamgarh news :महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना तरवा पर वादिनी द्वारा तहरीर दी गई कि उसका पड़ोसी जो रिश्ते में भांजा है रबिकान्त पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम मोकलपुर (उसरताला) थाना तरवां का उसके घर पर आना-जाना था । अभियुक्त ने वादिनी को अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना कर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। जिसके सम्बन्ध में थाना तरवां पर मु0अ0सं0- 83/2026 धारा 64(2)(m), 351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

आज दिनांक 03.05.2026 को थानाध्यक्ष तरवां चन्द्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रबिकान्त पुत्र बाबूराम को तरवां पुल से समय करीब 07:05 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button