Azamgarh news :बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

कप्तानगंज थाने पर वादी मुकदमा द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी । वादी द्वारा गांव के ही 02 लोगों पर संलिप्तता का संदेह व्यक्त किया गया। जिसके आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0- 126/2026 धारा 137(2), 61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 ओमप्रकाश दुबे द्वारा की जा रही है।

विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा 01 बालअपचारी का नाम प्रकाश में आया । जिसके क्रम में आज दिनांक 03.05.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश दुबे मय हमराह (सादे वस्त्रों में) द्वारा उक्त बालअपचारी को धरौली मोड़ नहर रोड कुशमहरा के पास से समय लगभग 06:30 बजे पुलिस संरक्षण में लेकर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button